रेलवे विज्ञान : Rrb Ntpc,Rpf,Alp के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न Part 1

Rrb Ntpc

विज्ञान 🧑‍🔬

SCIENCE 🧪
भारतीय रेलवे की आगामी परीक्षाओं Rrb Alp , Rrb Rpf Constable ,Rpf Si तथा Rrb Ntpc के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न।
  • 1.एनीमिया, कैंसर, थैलेसीमिया एवं रतौंधी रोगों में से थैलेसीमिया एक आनुवंशिक विकार है।
  • 2.स्क्लेरेनकाइमा ऊतक मृत कोशिकाओं के संयोजन से बना होता है।
  • 3.वसा ऊतक सबक्यूटेनियस लेयर में उपस्थित होते हैं।
  • 4.पौधों में, कोलेनकाइमा नामक ऊतक के कारण लचीलापन होता है।
  • 5.सीलेंट्रेटा का शरीर कोशिका की दो परतों से बना होता है।
  • 6.RNA का पूर्ण रूप रिबो न्यूक्लिक एसिड है।
  • 7.एरियोलर ऊतक अंगों के अंदर के स्थान को भरता है, आंतरिक अंगों को सहारा देता है और ऊतकों की मरम्मत करता है।
  • 8.पौधों के प्रजनन की वर्धी जनन में आनुवंशकीय रूप से जनक के सभी गुण पौधों में होते हैं।
  • 9.पत्तियों में कोशिकाओं की ऊपरी और निचली परत आंतरिक भागों की रक्षा करती है, पानी की मात्रा को नियंत्रित करती है. तथा गैसों का आदान-प्रदान करती है।
  • 10.पेरेनकाइमा में कोशिकाएं ढीली बंधी होने के कारण इनमें बड़े अंतर कोशिकीय स्थान पाए जाते हैं।
  • 11.साइटोकाइनिन कोशिका विभाजन में वृद्धि करता है।
  • 12.वाहिकाएं आवृतबीजी में प्रमुख जल संचालन कोशिकाएं हैं।
  • 13.ब्रायोफाइलम कुल के पौधे अपनी पत्तियों के किनारों पर उगी कलिकाओं द्वारा अलैंगिक प्रजनन विधि से नए पौधे उत्पन्न करते हैं।
  • 14.साधारण स्थायी ऊतक पेरेनकाइमा, कोलेनकाइमा और स्क्लेरेनकाइमा है।
  • 15.हाइड्रा नामक जलीय जीव का शरीर कोशिकाओं की दो परतों से बना है।
  • 16.अंडप में बीजांड होते हैं। बीजांड शाब्दिक अर्थ में बीज का अंडा होता है। किसी भी बीज उत्पन्न करने वाले पादप में बीजांड वह संरचनाएं होती हैं, जहां प्रजननात्मक कोशिकाओं का निर्माण व भंडारण होता है।
  • 17.जाइलम एक जटिल स्थायी ऊतक हैं। यह पादप में पानी और खनिज के परिवहन का कार्य करता है।
  • 18.राइजॉइड एपिथेलियल ऊतकों से बनी बहु-बहुकोशिकीय संरचनाएं नहीं होती हैं।
  • 19.अस्थि कोशिकाएं एक दृढ़ आव्यूह में अंतःस्थापित होती हैं, जो कैल्शियम और फॉस्फोरस से बना होता है।
  • 20.विभज्योतक या मेरीस्टेमेटीक ऊतक एकमात्र पादप ऊतक है, जो कोशिका विभाजन द्वारा नई कोशिकाओं का उत्पादन करता है। 
  • 21.लालजी सिंह को भारत में डी.एन.ए. फिंगरप्रिंटिंग के पिता के रूप में जाना जाता है।
  • 22.हाइड्रा बडिंग (मुकुलन) की प्रक्रिया द्वारा प्रजनन के लिए पुनर्जन्म कोशिकाओं का उपयोग करता है।
  • 23.फ्लोएम में चालनी नलिकाएं, सहकोशिकाएं, फ्लोएम तंतु एवं फ्लोएम पैरेनकाइमा होते हैं।
  • 24.कवक की कोशिका मित्तियां काइटिन से बनी होती हैं।
  • 25.कुछ बहु कोशिकीय सजीव जैसे राइजोपस, मशरूम्स और कुछ जीवाणु एस्परजिलस इत्यादि में प्रजनन बीजाणु से होता है।
  • 26.दृढ़ ऊतक निर्जीव कोशिका से बना होता है।
  • 27.स्कलेरेनकाइमा में कोशिका भित्ति 'लिग्निन' के कारण मोटी होती है।
  • 28.मनुष्य की आनुवंशिकी का पता अफ्रीकी मूल द्वारा लगाया जा सकता है।
  • 29.रॉड और कोन आंख में पाए जाते हैं।
  • 30.कवक कोशिका भित्ति कड़ी जटिल शर्करा से बनी होती है, जिसे सेल्युलोज कहते हैं।
  • 31.पेरेनकाइमा कोशिकाओं में शिथिल रूप से पैक किया जाता है, ताकि बड़े अंतरकोशिकीय स्थान मिलें।
  • 32.पैरेनकाइमा में पतली कोशिका भित्ति के साथ अपेक्षाकृत गैर- विशिष्ट कोशिकाएं होती है।
  • 33.संयोजी ऊतक में मैट्रिक्स होती हैं और कोशिकाएं मैट्रिक्स में सन्निहित होती है।
  • 34.विभज्योतक ऊतक कोशिका विभाजन में सक्षम है।
  • 35.जीन (वंशाणु) डीएनए का एक हिस्सा है, जो एक प्रोटीन के लिए जानकारी प्रदान करता है।
  • 36.कॉलेनकाइमा, स्कलेरेनकाइमा, जाइलम तथा पैरेनकाइमा ऊतकों में से केवल पैरेनकाइमा ऊतक में अंतरकोशिकीय क्षेत्र बड़ा होता है।