UPSSSC PET EXAM 2022 । लोकोक्तियाँ और मुहावरें । UPSSSC PET EXAM के लिए महत्वपूर्ण । Part - 1

Upsssc_Exam_2022


 🎯 UPSSSC PET EXAM 2022 🎯

UPSSSC PET EXAM 2022 का आयोजन 16-17 अक्टूबर 2022 को किया जाना निर्धारित हुवा है। तो आपको इसकी तैयारी के लिए काफी तेजी लानी पड़ेगी। और इसके साथ ही साथ में धीरे-धीरे करके आपको कुछ लोकोक्तियां और मुहावरे भी याद करते रहना चाहिए। ताकि परीक्षा का समय आते आते आपको काफी अधिक मात्रा में लोकोक्तियां और मुहावरे याद हो जाए। यहां पर जितने भी मुहावरे मैंने दिए हैं, वो बहुत अधिक  महत्वपूर्ण हैं इसलिए इनका अध्ययन जरूर करें।

लोकोक्तियां और मुहावरे 🎯

आग लगने पर कुआं खोदना ।
पहले से कोई उपाय न करना।

आंखें लाल पीली करना।
गुस्सा करना।

आटे के साथ घुन भी पिसता है।
बुरे की संगति को करने वाला अगर निरपराध भी है, फिर भी वह बुरे के साथ दंड का भागी बनता है।

आग लगाकर पानी को दौड़ना।
झगड़ा करवाने के बाद फिर शांति का प्रयास करना।

आटा दाल का भाव मालूम होना।
कष्टों का अनुभव होना।

आंखों में खटकना।
बुरा लगना

आगा-पीछा ना देखना।
बिना विचार काम करना।

आसमान पर चढ़ना।
अत्यधिक अभिमान हो जाना।

आंखों में चर्बी चढ़ना।
अधिक घमंड करना।

आंखें चार होना।
एक दूसरे को देखना।

आसमान पर दिमाग होना।
बहुत घमंडी होना।

आंखों का कांटा होना।
बुरा लगना।

आंखों का तारा होना।
अत्यधिक प्यारा होना।

आसमान पर उड़ना।
कल्पना में उड़ान भरना।

आकाश का कुसुम होना।
पहुंच से बाहर होना।

आंचल पकड़ना।
सहारा लेना।

आगे का पैर पीछे पड़ना।
भाग्य का उल्टा होना।

आग में घी डालना।
किसी को उकसाना।

आंखों में धूल झोंकना।
किसी को धोखा देना।

आंखें नीची होना।
लज्जित हो जाना।

आसमान पर चढ़ा देना।
बहुत प्रशंसा करना।

ओखली में सिर देना।
जानबूझकर संकट में पढ़ना।

ईट का जवाब पत्थर से देना।
क्रिया का कड़ी प्रतिक्रिया देना।

इधर-उधर करना।
अस्त व्यस्त करना।

इतिश्री करना।
समाप्त करना।

इधर की उधर लगाना।
चुगली करना।

ईमान बगल में दबाना।
बेईमानी करना।

इधर की दुनिया उधर होना।
अनहोनी होना।

ईद का चांद होना।
बहुत समय बाद दिखाई देना।

इस हाथ ले उस हादसे दे।
लेन देन साफ करना।

ऊंची फेंकना।
बहुत अधिक गप मारना।

उधेड़ बुन में पढ़ना।
सोच विचार में पढ़ना।

ईट से ईट बजाना।
बर्बाद कर देना।

इधर की दुनिया उधर होना।
अनहोनी होना।

उगल देना।
भेद प्रकट कर देना।

उल्लू फसाना
मूर्ख बनाकर काम निकालना।

उधो का लेना, न माधो का देना।
किसी से किसी भी प्रकार का कोई संबंध ना रखना।

उल्टी पट्टी पढ़ाना
किसी को बहकाना।

ओले पड़ना।
विपत्ति का आ जाना।

उल्टे उस्तरे से मुड़ना।
मूर्ख बनाकर स्वार्थ सिद्ध करना।

उल्टी माला फेरना
अनिष्ट की कामना करना।

ऊंट का सुई की नोक से निकालना।
असंभव होना।

ऊंचे नीचे पैर पड़ना।
गलत कार्य करना।

ऊंची सांस लेना।
शोक में डूब जाना।

ओस  के चाटे प्यास नहीं बुझती।
बड़ी आवश्यकता होने पर छोटी वस्तु से पूर्ण नहीं हो पाती।

उंगली पर नचाना।
वश में रखना।

ऊंट किस करवट बैठे।
परिणाम का संदिग्ध होना।

चिड़िया पहचानना।
मन की बात जानना।

उल्टा पासा पड़ना।
योजना के विपरीत कार्य।

ऊंची दुकान फीके पकवान।
आडम्बर होना।

उड़ती तीर लेना।
अकारण मुसीबत मोल लेना।

उल्टी गंगा बहाना।
उल्टा काम करना।

ऊंट की चोरी निहुरे निहुरे।
किसी निंदित लेकिन बड़े कार्य को गुप्त रीति से करना।

उधार खाए बैठना।
प्रतीक्षा में रहना।

एक आंख से देखना।
समान भाव से देखना।

एक ही थैली के चट्टे बट्टे होना।
सबका एक समान होना।

एक पंथ दो काज।
एक कार्य को करने के साथ दूसरा कार्य भी पूरा होना।

एक अनार सौ बीमार।
आवश्यकता से अधिक मांग।

एक ढेले से दो शिकार करना।
एक कार्य के साथ दो उद्देश्यों की पूर्ति करना।

⬇️ आपके लिए प्रश्न। ⬇️

ऊंट के मुंह में जीरा 🐫
इसका उत्तर Comment करिये।

ऊपर दिए गए सभी मुहावरे Upsssc Pet Exam 2022 के दृष्टिकोण से बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। इसलिए Upsssc Pet  परीक्षा में बैठने से पहले एक बार इनका अध्ययन जरूर करें।

DOWNLOAD PDF ⬇️
CLICK HERE 🔗


You May Like


हमारे पिछले पोस्ट से संबंधित कुछ प्रश्न। 🎯

REVISION TIME ⏳


प्रश्न 1 सूरत किस नदी के किनारे स्थित है ?

उत्तर - सूरत ताप्ती नदी के किनारे स्थित है।

प्रश्न 2. हैदराबाद किस नदी के किनारे स्थित है ?

उत्तर - हैदराबाद मूसी नदी के किनारे स्थित है।

प्रश्न 3. भुनेश्वर किस नदी के किनारे स्थित है ?

उत्तर - भुनेश्वर महानदी के किनारे स्थित है।

प्रश्न 4. मथुरा किस नदी के किनारे स्थित है ?

उत्तर - मथुरा यमुना नदी के किनारे स्थित है।

प्रश्न 5. पटना किस नदी के किनारे पर स्थित है ?

उत्तर - पटना गंगा नदी के तट पर स्थित है।