भारतीय रेलवे ग्रुप डी 17 अगस्त 2022 के सभी शिफ्ट के प्रश्न | Railway Group D 17 August 2022 Questions

Railway _Groupd_questions_paper_2022

भारतीय रेलवे ग्रुप डी 

INDIAN RAILWAY GROUP D MEMORY BASED QUESTIONS⬇️⬇️🎯

17 August 2022 का प्रश्न पत्र।
100 % Real Memory Based Questions ✅

Note : दोस्तों अगर आप भी पेपर देकर आयें हैं तो आपसे अनुरोध है कि जो भी प्रश्न आपको याद हो उनको gkanywhere@gmail में हमें जरूर Mail करें।

🎯⬇️ तीनो शिफ्ट ⬇️🎯

1. जैन शब्द किस शब्द से निकला है और इसका क्या अर्थ होता है ?
उत्तर - जैन शब्द जीन शब्द से निकला है और इसका अर्थ होता है विजेता

2. AIDS का फुल फॉर्म क्या होता है ?
उत्तर - Acquired Immune Deficiency Syndrome.
 
RELATED QUESTIONS - ⬇️
  • HIV - Human Immunodeficiency Virus
  • TB   - Tuberculosis
3. पेरियार नदी किस राज्य में बहती है ?
उत्तर - पेरियार नदी भारत के केरल राज्य में बहती है।

4. चलो लुको त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है ?
उत्तर - चलो लुको त्योहार भारत के अरुणाचल प्रदेश में मनाया जाता है।

5. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
उत्तर - 6 अगस्त 2021 को भारत की सरकार नें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया है।

RELATED QUESTIONS - ⬇️
  • प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जाता है।
राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार 2021 के विजेता ⬇️
  • नीरज चोपड़ा।      - एथलेटिक्स
  • मनप्रीत सिंह        - हॉकी
  • रवि कुमार दहिया  - फ्रीस्टाइल रैसलिंग
  • सुनील छेत्री।        - फुटबॉल
  • लवलिना             - बॉक्सिंग
  • मिताली राज        - क्रिकेट
  • कृष्णा राज          - पैरा बैडमिंटन
6. प्रथम पंचवर्षीय योजना के समय पर योजना आयोग के अध्यक्ष कौन थे ? 
उत्तर - प्रथम पंचवर्षीय योजना के समय पर योजना आयोग के अध्यक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू थे।

7. वह कौन सी प्रक्रिया है जिसके कारण वर्षा का पानी और सतह का पानी जमीन के अंदर और रिस जाता है?
उत्तर - Infiltration प्रक्रिया के कारण वर्षा का पानी और सतह का पानी जमीन के अंदर रिस जाता है।

8.1930 में नमक कर से संबंधित कौन सा आंदोलन हुआ था ? 
उत्तर - दांडी मार्च, महात्मा गांधी जी के द्वारा साबरमती, अहमदाबाद से नमक कर के विरोध में अपने कुछ अनुयायियों के साथ मिलकर यह मार्च निकाला गया था।

9. पंचायत सर्वप्रथम किस राज्य में लागू हुई थी ?
उत्तर - पंचायत सर्वप्रथम राजस्थान में लागू हुई थी।

10. NewLand के अष्टक में प्रथम और अंतिम तत्व कौन सा है ?
उत्तर - हाइड्रोजन और थोरियम।

11. आपातकाल के लिए भारतीय संविधान में कौन से अनुच्छेद हैं और यह किस देश के संविधान से लिए गए हैं ?
उत्तर - भारतीय संविधान में आपातकालीन प्रावधान जर्मनी के संविधान से लिए गए हैं। और यह तीन हैं ⬇️
  1. राष्ट्रीय आपातकाल - अनुच्छेद - 352
  2. राज्य में आपातकाल (राष्ट्रपति शासन) - अनुच्छेद 356
  3. वित्तीय आपातकाल - अनुच्छेद 360
12. वी.अनंत नागेश्वरण किसके स्थान पर मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त हुए हैं ?
उत्तर - के. वी. सुब्रमण्यम के स्थान पर वी.अनंत नागेश्वरण मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त हुए हैं।
 
13. भारत की राष्ट्रीय आय को सर्वप्रथम किसने मापा था ?
उत्तर - दादा भाई नौरोजी जिन्हें द ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है, जी के द्वारा भारत की राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाया गया था।

14. CORPA का फुल फॉर्म क्या है ?
उत्तर - Consumer Protection Act,1986
Note : Replaced By Consumer Protection Act,2019

15. किस अभिक्रिया में जल में अविलेय पदार्थ बनता है?
उत्तर - अवक्षेपण।

16. महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को रोकने के लिए किस राज्य ने पिंक फोर्स का गठन किया है ?
उत्तर - महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए गोवा राज्य सरकार ने इसको रोकने के लिए पिंक फोर्स का गठन किया है।

17. संध्या गुरुंग को किस स्पोर्ट में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया है।
उत्तर - संध्या गुरुंग को बॉक्सिंग में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया है।

18. उपनिषद में उप का क्या अर्थ है ?
उत्तर - उपनिषद में उप का अर्थ होता है निकट/समीप।

19. Rare Disease Day कब मनाया जाता है।
उत्तर - Rare Disease Day प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष के Rare Disease Day की Theme , Share Your Colours थी।

20. कौन सी सेल अपना आकार बदल सकती है ?
उत्तर - WBC, मानव शरीर में WBC श्वेत रक्त कणिका या ल्यूकोसाइट्स अपना आकार बदल सकती है।

21. भारतीय रिजर्व बैंक ने किस बैंक में नया अकाउंट खोलने पर रोक लगा दी है।
उत्तर - भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 2022 में पेटीएम पेमेंट बैंक में नए बैंक अकाउंट खोलने पर रोक लगा दी है।