लोक अदालत क्या है।कोविड निमोनिया क्या है। Important Points - Gk Anywhere

 

लोक_अदालत_क्या_है

IMPORTANT POINTS ∆


प्रश्न - लोक अदालत क्या है(What is Lok Adalat) ?

लोक अदालत(Lok Adalat)

लोक अदालत विवादों को समझौते के माध्यम से सुलझाने के लिए एक वैकल्पिक मंच है। सभी प्रकार के सिविल वाद तथा ऐसे अपराधों को छोड़कर जिनमें समझौता वर्जित है, सभी आपराधिक मामले भी लोक अदालतों द्वारा निपटाए जा सकते हैं।

  • न्यायिक सेवा अधिकारियों द्वारा लोक अदालतों में मुकदमेबाजी से पहले के और अदालतों में लंबित मामलों को मैत्रीपूर्ण आधार पर सुलझाया जाता है।
  • लोक अदालत सभी स्तरों (सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, व जिला अदालत) पर दो पक्षों के मध्य विवाद को आपसी सहमति से निपटाने के लिए गठित की जाती है लोक अदालत के निर्णय के विरुद्ध किसी भी न्यायालय में अपील नहीं की जा सकती है।

प्रश्न - कोविड निमोनिया क्या है(what is covid pneumonia) ?

कोविड निमोनिया(covid pneumonia)

यह कोविड-19 से पीड़ित लोगों के लिए एक ऐसी बीमारी है जो घातक सिद्ध हो सकती है। कोविड-19 के कारण ऑक्सीजन स्थानांतरित करने तथा सांस लेने की क्षमता प्रभावित होती है।
कोविड निमोनिया के गंभीर मामलों में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ती है।

प्रश्न - पल्स-ऑक्सिमीटर क्या है (What is a Pulse-Oximeter) ?

पल्स-ऑक्सिमीटर(Pulse-Oximeter)

यह एक ऐसा यंत्र है जिसके माध्यम से मानव शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा का पता लगाया जाता है।
इसे नाक, कान अथवा हाथ-पैर की उंगलियों में क्लिप की तरह लगाया जाता है। इसमें लगे सेसंर रक्त में ऑक्सीजन के प्रभाव तथा उसकी मात्रा का पता लगाने में सक्षम होते हैं।

प्रश्न -  इंटरनेट ऑफ थिंग्स क्या है(What is Internet of Things) ?

इंटरनेट ऑफ थिंग्स(Internet of Things)

इंटरनेट ऑफ थिंग्स सामान्य रूप से इंटरनेट से संबंधित वस्तुओं का एक नेटवर्क होता है।यह उन वस्तुओं या उपकरणों को आपस में जोड़ता है,जो डाटा को संग्रहित तथा उनका विनिमय करने में सक्षम हों। उदाहरण के लिए घर में लगे AC को मोबाइल से जोड़ें जाना जिससे AC को घर के बाहर से भी नियंत्रित किया जा सके। 
इंटरनेट ऑफ थिंग्स के दो मुख्य भाग निम्नलिखित हैं। - 

इंटरनेट : वस्तुओं के मध्य संपर्क का आधार होता है।
थिंग्स   : वे वस्तुएं या उपकरण जिन्हें आपस में जोड़ा जाना होता है।


आपको लोक अदालत, कोविड निमोनिया, पल्स-ऑक्सिमीटर, इंटरनेट ऑफ थिंग्स के बारे में जानकर कैसा लगा,आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं।और ऐसी ही जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पर विजिट करते रहिए।
धन्यवाद 🙏

You May Like
Current Affairs -