भारतीय संविधान से संबंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न।भारतीय राज्यव्यवस्था

 

Samvidhan_ke_Mahatvapoorna_Prashna
Image Source - Canva Android Application


भारतीय राजव्यवस्था 50 महत्वपूर्ण प्रश्न।

Part-1

छात्रों यहाँ पर भारतीय राजव्यवस्था के 50 बहुत अधिक महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं।

  1. भारतीय संविधान का पिता कहा जाता है? -भीमराव अंबेडकर जी को
  2. पाकिस्तान के लिए अलग संविधान सभा का गठन किया गया? -  26 जुलाई 1947 को
  3. मूल संविधान में अनुच्छेद एवं अनुसूचियों की संख्या थी? - 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूची
  4. सर्वप्रथम राष्ट्रगान कहां गाया गया था?- कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन 27 दिसंबर 1911 ई. में
  5. संविधान में हमारे देश का नाम है?- भारत या इंडिया
  6. राष्ट्रीय ध्वज के चक्र का रंग और तीलियों की संख्या है ?- नेवी ब्लू और 24 तीलियां
  7. राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" लिया गया है।- बंकिम चंद्र चटर्जी के 'आनंदमठ से'
  8. संवैधानिक उपचार को संविधान की आत्मा कहा  है।- भीमराव अंबेडकर जी ने
  9. प्रथम संविधान संशोधन हुआ था। -1951 ई. में
  10. संसद का उच्च सदन एवं निम्न सदन है। -क्रमशः राज्य सभा एवं लोक सभा
  11. सरदार स्वर्ण सिंह समिति की अनुशंसा पर संविधान में जोड़ा गया था? - मौलिक कर्तव्य
  12. भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति निहित है? - राष्ट्रपति में
  13. भारत का प्रथम नागरिक तथा संवैधानिक प्रधान होता है।- राष्ट्रपति
  14. महाभियोग (अनुच्छेद 61) लगाकर पद से हटाया जा सकता है। -राष्ट्रपति जी को
  15. राष्ट्रपति को उनके पद की शपथ दिलाई जाती है।- देश के प्रधान न्यायाधीश द्वारा
  16. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्व ग्रहण किए गए हैं। - आयरलैंड से
  17. राज्य के नीति निदेशक तत्वों का उल्लेख भारतीय संविधान के किस भाग में है? - भाग 4 में
  18. संविधान के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन हेतु संविधान सभा ने कितनी समितियां नियुक्त की थी? - 13
  19. किस राज्य में पंचायती राज व्यवस्था सर्वप्रथम लागू की गई है और कब? - राजस्थान ,अक्टूबर 1959 में
  20. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य के नीति निदेशक तत्वों का उल्लेख है? - अनुच्छेद 36-51
  21. भारत में पहली बार महिलाओं को मताधिकार कब प्राप्त हुआ था ? - 1926 में।
  22. अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा संविधान के किस अनुच्छेद से संबंधित है? - अनुच्छेद 51
  23. संघ लोक सेवा आयोग के सदस्यों की संख्या को निर्धारित करने की शक्ति किसको प्राप्त है? - राष्ट्रपति को
  24. संविधान के अनुच्छेद-263 के अंतर्गत अंतराज्यीय परिषद की स्थापना किसने की थी?- राष्ट्रपति ने
  25. राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व कौन करता है? - मुख्यमंत्री
  26. भारतीय संविधान के अनुसार अवशिष्ट शक्तियां किसे सौंपी गई है? - संघीय संसद को
  27. राज्यपाल किसके प्रति उत्तरदायी होता है? - राष्ट्रपति के
  28. भारत में लोकसभा किसका प्रतिनिधित्व करती है? - भारतीय जनता का
  29. राज्यसभा में राज्यों का प्रतिनिधित्व किस बात पर निर्भर करता है? - राज्य की जनसंख्या पर
  30. मौलिक अधिकारों को लागू करने का दायित्व है। -  सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय पर
  31. आकस्मिकता निधि को राष्ट्रपति कैसे तय कर सकता है? - संसदीय स्वीकृति से पूर्व
  32. राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत अध्यादेश जारी कर सकता है? - अनुच्छेद 123
  33. भारत की प्रभुता एकता और अखंडता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण रखें। यह उपबंध किस में कहा गया है? - मूल कर्तव्य में
  34. भारत में संयुक्त संसदीय सत्रों की अध्यक्षता कौन करता है? - लोकसभा अध्यक्ष
  35. संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को कौन बुलाता है? - राष्ट्रपति
  36. भारत में संविधान सभा का गठन किस योजना के तहत किया गया था? - कैबिनेट मिशन योजना के तहत किया गया था।
  37. संविधान सभा का गठन किस वर्ष किया गया था?- जुलाई 1946 में
  38. संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष थे? - डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद
  39. संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष थे? - डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा
  40. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार थे?- वी.एन.राव
  41. संविधान सभा की प्रथम बैठक हुई थी? - 9 दिसंबर 1946 ई. को
  42. संविधान सभा में जवाहरलाल नेहरू द्वारा उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया गया था।- 13 दिसंबर 1946 ई. को
  43. उद्देश्य प्रस्ताव को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया? -  22 दिसंबर 1946 को
  44. भारतीय संविधान पारित एवं अंगीकृत किया गया? - 26 नवंबर 1949 को
  45. भारतीय संविधान के निर्माण में कितना समय लगा था? - 2 वर्ष,11 माह, 18 दिन
  46. पंथनिरपेक्ष,समाजवादी और अखंडता शब्द प्रस्तावना में जोड़े गए थे?- 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 के द्वारा
  47. राज्य पुनर्गठन अधिनियम पारित हुआ था । 1956 ई. में
  48. दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा मिला। - 69 वे संविधान संशोधन अधिनियम, 1991 द्वारा
  49. भारतीय संविधान पर सबसे अधिक प्रभाव है?- 1935 के शासन अधिनियम का
  50. भाषा के आधार पर गठित होने वाला प्रथम राज्य था कौन सा था ₹?- आंध्र प्रदेश 1 अक्टूबर 1953 

ऊपर जो भी प्रश्न दिए गए हैं वह भारतीय राजव्यवस्था के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न हैं ,जो बार-बार परीक्षा में पूछे जाते हैं और हो सकता है भविष्य में आपको किसी ने किसी परीक्षा में देखने को  जरूर मिले । इसलिए इनका गहन अध्ययन जरूर करें।
धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें।